मानुषी छिल्लर जीवनी - Biography of Manushi Chhillar in Hindi Jivani Published By : mympsc.com भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता हैं। 18 नवंबर 2017 को चीन के सनाया में आयोजित प्रतियोगिता में मानुषी ने यह खिताब जीता। प्रतियोगिता में कुल 118 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। मानुषी की विशिष्ट मानसिक योग्यता को देखते हुए उन्हें प्रतियोगिता में beauty with purpose का खिताब भी दिया गया। Mexico की Andrea Meza इस प्रतियोगिता की 1st Runner-Up यानी कि दूसरे स्थान पर रहीं। England की Stephanie Hill प्रतियोगिता की 2nd Runner-Up यानी कि तीसरे स्थान पर रहीं। वे Femina Miss India 2017 की भी विजेता रह चुकी हैं। छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में हुआ था उनके पिता डॉ.मित्र बासु छिल्लर चिकित्सा में एमडी हैं, व माता डॉ.नीलम छिल्लर जैवरसायन में एमडी है। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा St. Thomas’ School Delhi से हुई हैं व साथ ही एमबीबीएस की डिग्री वह हरियाणा के Bhagat Phool Singh Government Medical College for Women, Sonepat से कर रही हैं।वह एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी (Kuchipudi ) नृत्यक भी हैं उन्होंने महान नर्तकियों राजा और राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी के तहत प्रशिक्षण लिया हैं। वह National School of Drama का भी हिस्सा रही हैं। वर्तमान में वे सोनीपत के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस( MBBS ) सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। इससे पहले उन्हें 25 जून 2017 को उन्हें फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2017) से भी नवाजा गया था। उन्होंने हरियाणा राज्य को मिस इंडिया हरियाणा के रूप में प्रस्तुतु किया और दिल्ली व दुसरे 29 प्रतियोगियों के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नवम्बर 2017 में चाइना में हुई “मिस वर्ल्ड 2017” प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया | शिक्षा और अभिरुचियां मानुषी की शुरुआती पढ़ाई—लिखाई दिल्ली कि सेंट थॉमस स्कूल में हुई। वह फिलहाल हरियाणा के सोनीपत स्थित भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर विमिन में एमबीबीएस की स्टूडेंट हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण लिया है। कुचीपुड़ी के प्रख्यात गुरु Raja Reddy, Radha Reddy Kaushalya Reddy के अधीन उन्होंने इस नृृत्य में महारत हासिल की है। अभिनय कौशल को निखारने के लिए मानुषी ने राष्ट्रीय नाटय स्कूल में भी हिस्सा लिया है। खेलों में उन्हें एडवेंचर्स गेम में रुचि है। scuba diving, snorkelling and bungee jumping जैसे outdoor sports उन्हें अच्छे लगते हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मानुषी को अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई एक साल के लिए ड्रॉप करनी पड़ी। आस्था मानुषी और उनका परिवार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रति गहरी श्रद्धा रखता है। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद जब वह भारत लौटीं तो अपने परिवार के साथ सिद्धि विनायक के दरबार में मत्था टेकने भी पहुंचीं। मानुषी के मुताबिक यही वह स्थान है, जहां मुझे मानसिक रूप से शांति का अहसास होता है। मिस इंडिया २५ जून २०१७ को, मानुषी ने फेमिना मिस इंडिया २०१७ प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता के दौरान, छिल्लर को मिस फोटोजेनिक नामक सम्मान से भी नवाजा गया। मिस वर्ल्ड विश्व सुन्दरी २०१७ प्रतियोगिता के दौरान मानुषी ने शीर्ष मॉडल, पीपुल्स चॉइस, और मल्टीमीडिया प्रतियोगिताओं में सेमीफाइनल में जगह बनाईं। इसके साथ ही उन्हें 'ब्यूटी बिद ए परपज' प्रतियोगिता की सहविजेता भी घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 'शक्ति' नाम से अपनी परियोजना के अंतर्गत "मासिक धर्म और स्वच्छता" विषय पर जागरुकता के लिए काम करते हुए 20 गांवों का भ्रमण करते हुए तकरीबन 5,000 महिलाओं तक अपनी बात पहुंचाई। १८ नवंबर २०१७ को मानुषी को विश्व सुन्दरी २०१७ का ताज प्यूरिटो रिको की नागरिक और पूर्व विश्व सुंदरी स्टेफ़नी डेल द्वारा पहनाया गया। इस प्रकार मानुषी अब ये ताज पहनने वाली छठी भारतीय महिला बन गईं हैं। गौरतलब है कि सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा को यह सम्मान मिलने के एक लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय महिला को यह सम्मान फिर से हासिल हुआ है। विश्व सुन्दरी २०१७ के रूप में, छिल्लर २६ नवम्बर को वापस भारत लौट आयी, जहां प्रशंसकों बड़े हुजूम द्वारा अपार हर्ष के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में आयोजित २०१७ ग्लोबल उद्यमिता शिखर सम्मेलन में बतौर वक्ता अपना संभाषण दिया। मानुषी को एनीमिया फ्री हरियाणा कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा उनके "ब्यूटी विद ए परपज" परियोजना 'शक्ति' को 18 करोड़ रुपये का सरकारी अुनदान भी प्राप्त हुआ है। इतना ही नहीं उन्हें विश्व सुन्दरी का खिताब जीतने के कारण वर्ष २०१७ सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द इयर पुरस्कार में विशेष अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। मिस वर्ल्ड बनने वाली छठी भारतीय इससे पहले आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड चुना गया था। संयोग से वे भी हरियाणा के अंबाला की हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको एंड्रिया मेझा और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड स्टिफेनी हिल रहीं। मानुषी 67वीं मिस वर्ल्ड हैं। मानुषी वर्ष 2017 मिस इंडिया और मिस हरियाणा रह चुकी हैं। साथ ही मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब पाने वाली छठी भारतीय हैं। 2017- मानुषी छिल्लर 2000- प्रियंका चोपड़ा 1999- युक्ता मुखी 1997- डायना हेडन 1994- ऐश्वर्या राय 1966- रीटा फ़ारिया