PHOTOS: दुनिया ने माना ISRO का लोहा, चंद्रयान-3 की सफलता पर BRICS नेताओं ने PM मोदी को दी बधाई Published By : Lokmat Samachar : World (⏱ 24 Aug, 2023) BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं. इसके साथ ही 23 अगस्त भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया. इस दिन भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया. अमेरिका, चीन और रूस के बाद, इसने पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिण में उतरने वाले पहले देश के रूप में रिकॉर्ड बुक में जगह बना ली है. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ को बधाई देने के लिए फोन किया और कहा कि वह जल्द ही पूरी टीम का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करने के लिए बेंगलुरु जाएंगे. वहीं इस सफलता पर पीएम मोदी को ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल विश्व नेताओं ने बधाई दी है. 🔗 See Details