|
Skip Navigation Links
Home
>
GK Post
Home
Hindi GK
UPSC GK
State GK
South India
Tamil
Telugu
Kannada
Malayalam
West India
Marathi
Gujarati
MP GK
Chhattisgarh
North India
RPSC
Haryana
UP GK
Uttarakhand
Himachal
Delhi
East India
Bihar
Jharkhand
Educational Quiz
College Quiz
A-O Level
Medical
Medical-PG
Engineering
GATE
MBA-BBA
Aptitude
IT Eng.
International
USA
UK
MCQ GK
Exam Quiz
old Exams
जीवनी
नौकरी
विशेष
search
Article
सामान्य ज्ञान हरियाणा-संस्कृति
4 Oct, 2015
Admin
हरियाणा सरकार की नौकरियों में अब लिखित परीक्षा भी होगी| जिसमें हरियाणा के इतिहास, राजनीति, साहित्य और संस्कृति के बारे में पूछा जाएगा| यदि यह परीक्षा राजस्थान की तर्ज पर हुई तो नीचे दी गई जानकारी उपयोगी होगी|
बरही/नेजू
- कुएं से पानी खींचने की मोटी रस्सी|
दोघड
- सिर पर ऊपर नीचे एक साथ दो घड़े|
पनिहारन
-कुएं से पानी लाने वाली|
पनघट
- वह सार्वजानिक कुआं जहाँ से पीने का पानी लाया जाता था|
सूड़
- खेत में हल चलाने से पहले की जाने वाली कटाई-छंटाई|
न्याणा
- गाय का दूध निकालने के पूर्व उसके पिछले पैरों को बांधने का रस्सा|
नेता
- हाथ से दूध बिलोने की रई को घुमाने वाला रस्सा|
नांगला
- रई को सीधी रखने के लिए डाले जाने वाले दो रस्से |
कढावणी-
हारे में दूध गर्म करने का मटका|
बिलोवना/बिलोवनी
- दूध बिलोने के लिए प्रयोग होने वाला मटका| घीलडी- घी डालने का मिटटी का पात्र |
जमावनी
- दूध जमाने का मटका |
जामण
- दूध ज़माने के लिए डाली जाने वाली छाछ |
रई
- दूध बिलोने का लकड़ी का यन्त्र|
हारी
- कपडे या घास से बना गोल घेरा जिस पर गर्म बर्तन रखा जाता था|
हारा
- गोबर के कंडे (उपले) जलाकर कुछ पकाने का स्थान |
बांठ/ चाट
- पकाकर पशुओं को डाली जानी वाली खाद्य सामग्री, जैसे बिनोले, ग्वार, चने आदि|
गोस्से/उपले/पाथिये
- गोबर के कंडे|
कोठला
- अनाज डालने का मिटटी का बड़ा पात्र|
कोठली
- अनाज डालने का मिटटी का छोटा पात्र
कूप/ बूंगा
- चारा डालने का सरकंडों/ घासफूस से बना ढांचा|
मन्जोली
- मुज़ की गठरी| मूंज- सरकंडों में से निकला गया वह हिस्सा जिससे रस्सी बनती है|
मोगरी
- मूंज. फसल आदि को कूटने की मोटी लकड़ी|
खाट-
चारपाई|
प्लाण
- गाडी में जोतने से पहले ऊंट की पीठ पर रखा जाने वाला एक लकड़ी का ढांचा |
कजावा
- ऊंट की पीठ पर रखकर सामान धोने का एक साधन, जिसे प्लाण पर रखा जाता था|
राछ
- औजार |
कूंची
- ऊंट की सवारी करने के लिए उसके ऊपर रखा जाने वाला एक ढांचा|
बींड
- ऊंट को हल में जोतने के लिए प्रयोग होने वाला रस्सों का जाल |
जुआ/जूडा
- ऊंट अथवा बैल को हल में जोतने के लिए प्रयोग होने वाला लकड़ी का ढांचा|
कुस/फाल
- हल में प्रयोग होने वाला लोहे का उपकरण |
ओरना
- बिजाई के काम आने वाला बांस से बना एक उपकरण |
बिजंडी
- बीज डालने का थैला या अन्य पात्र|
हलसोतिया
- बिजाई शुरू करने के दिन का उत्सव||
हाली
- हल चलाने वाला| पंजवाल- खेत में पानी देने वाला|
पाली
- पशु चराने वाला|
चीड़स
- चमड़े का एक पात्र जिससे कुएं से पानी निकाला जाता था|
पूली
- फसल की कटाई से समय कुछ मात्र के एक साथ बांधे गए पौधे |
दुबका
- ऊंट या किसी अन्य पशु के पैरों को बांधना ताकि वह भाग न सके|
झावली
- मिटटी का एक पात्र, जिसमें सामान डालते थे|
झावला
- दूध गर्म करने के मटके (कढ़ावनी) को ढकने का मिटटी का पात्र जिसमें भाप निकलने को छेद होते थे|
मांडना-
गेरू या रंगों से दीवारों पर की जाने वाली चित्रकारी|
साथिये
- स्वस्तिक आदि |
कुंडा-
मिटटी का एक पात्र जिसमें आटा गूंथा जाता था|
कुलडा
- मिटटी का मटके जैसा छोटा पात्र, जो पानी लस्सी आदि डालने के काम आता था|
कुलड़ी
- कुलडे से छोटे आकर का पात्र|
सिकोरा
- मिटटी का एक बर्तन|
बरवा
- मिट्टी का एक बर्तन |
सीठना
- दामाद को गीत के रूप में दी जाने वाली गालियाँ |
खोड़िया
- एक नृत्य |
बटेऊ
- दामाद
लनीहा
र- दुल्हन को लेने आया मेहमान|
बधाण
- ऊंट/बैल गाडी, ट्रक्टर ट्राली या ट्रक आदि में लादे गए सामान को बांधने का रस्सा
सांकल-
दरवाजे की कुण्डी|
चूरमा-
मोटी रोटी का चूरा बनाकर उसमें घी डालकर बनाया गया व्यंजन|
लापसी
- आटे को भूनकर उसमें मीठा पानी मिलाकर बनाया गया गाढा व्यंजन|
पांत/सीरा
- आटे को भूनकर उसमें मीठा पानी मिलाकर बनाया गया पतला व्यंजन
कसार/पंजीरी
- आटे को भूनकर उसमें मीठा मिलकर बनाया गया सूखा पाउडर |
सत्तू
- भूने हुए जौ का आटा| बिजणा- हाथ से हवा करने का पंखा| पंखी- हाथ से हवा करने की घूमने वाली पंखी|
टोकनी
- पीतल का घड़ा|
झाल/मौण
- मिटटी का घड़े से बड़े आकार का बर्तन|
सुराही
- लम्बी गर्दन और बीच में पानी निकालने के छेड़ युक्त घड़े के आकर का मिटटी का पात्र|
गिर्डी-
पत्थर का गोल आकर का एक उपकरण जो गहाई के काम आता है|
रहट
- बैलों की मदद से कुएं से पानी निकालने का एक यन्त्र|
धोरा/धाना
- खेतों में पानी बहाने का नाला|
सरकंडा/झूंडा/झूंड
- एक प्रकार का पौधा जिस के तने और पत्ते छप्पर आदि बनाने काम में लिए जाते हैं|
छाज
- सरकंडे के उपरी हिस्से तुलियों से बना एक पात्र जो अनाज साफ़ करने के काम आता है|
छालनी
- लोहे से बना एक पात्र जो छानने के काम आता है|
चाकी
- पत्थर से बना आटा पीसने का यन्त्र|
कीला
- हाथ से चलने वाली चक्की का धुरा जिस पर ऊपरी पाट घूमता है|
मानी
- हाथ चक्की के ऊपरी पाट में लगने वाला लकड़ी का टुकड़ा जो कीले पर टिकता है|
गरंड
- हाथ चक्की का घेरा जिसमें पिसा हुआ आटा गिरता है|
छिक्का
- घी, दूध या रोटी रखने का रस्सी का जाला| पशुओं के मुंह पर लगने वाले जले को भी छिक्का कहते हैं|
रास
- ऊंट की लगाम|
हाथेली-
हल का वह भाग जिसे पकड़ कर हल चलाया जाता है|
चाक
- लकड़ी का बना वह गोल चक्का जिस पर रस्सी चढ़ा कर कुंए से पानी निकाला जाता है|
नोट- मिटटी के मटके आदि बर्तन बनाने का यंत्र भी चाक कहलाता है|
कहोड
- ऐसी लकड़ी जो ऊपर दो हिस्सों में बंट जाती है और जिस पर चाक लगाकर कुएं से पानी निकाला जाता है|
ढाणा
- कुएं से चीड़स से पानी निकाल कर जिस हौद में डाला जाता है|
खेल
- पशुओं के पानी पीने की हौद|
गूण
- कुएं से पानी खींचते समय ऊंट या बैल जिस गढ़े में जाते हैं|
मंडासा
- कुएं के उपरी हिस्से पर बनायीं गयी दीवार|
बिटोड़ा
- गोसे/ उपलों का व्यवस्थित ढेर|
पराली
- चावल के पोधों का भूसा|
कड़बी
- बाजरे/ज्वार के पोधों का भूसा|
तूड़ी
- गेंहूँ/जौ के पोधों का भूसा|
नलाव/नलाई/निनान
- फसल में उगी खरपतवार को निकलना|
Reading Corner ( Ctrl + Mouse Click)
वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ हैं ?
‘डार्विन फिचिंज’ का प्रयोग किस समूह के लिए किया जाता है ?
सिखों के अन्तिम गुरु कौन थे ?
लॉर्ड डलहौजी ने अपनी ‘लैप्स’ नीति का प्रयोग करते हुए किस राज्य का विलयन नहीं किया था ?
किसने सबसे पहले पृथ्वी के ग्लोब की दूरी मापी थी ?
मैक मोहन रेखा किसके बीच सीमांकन करती है ?
लिफ्ट का आविष्कार किसने और कब किया ?
पुस्तक ‘बैंकर टु द पुअर’ के लेखक कौन हैं ?
‘केनन’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है ?
उत्तर प्रदेश में उर्दू प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान केन्द्र कहां अवस्थित है ?
‘निशात बाग’ भारत के किस राज्य में है ?
तेन्दुलकर समिति के द्वारा भारत में गरीबी का कितना प्रतिशत अनुमानित किया गया है ?
‘आइस हॉकी’ किस देश का राष्ट्रीय खेल है ?
उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विकास निधि योजना कब शुरू की गई ?
चीन द्वारा निर्मित ग्वादर बन्दरगाह किस देश में स्थित है ?
‘कार्बन एरोजेल’ किस तरह का पदार्थ है ?
विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय कहाँ है ?
किस जंतु में तंत्रिका तंत्र नहीं होता ?
ऐनेमोमीटर क्या मापने के काम आता है ?
विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) की अवधारणा किस देश में पहले शुरू की गई थी ?
शरीर की सबसे लम्बी हड्डी कौन सी है ?
वायुमण्डल की सबसे निचली परत को क्या कहते हैं ?
‘कामकाजी महिलाओं के लिए प्रत्यावास’ योजना किसके द्वारा संचालित की जाती है ?
सूर्य से पृथ्वी की दूरी कितनी है ?
‘ई.ड्यूको’ का क्या अर्थ है ?
कौन-सा देश सबसे अधिक टिंबर पैदा करता है ?
अहिंसा का चरम स्वरूप किस धर्म में सर्वाधिक पालन किया जाता है ?
वह विज्ञान जिसमें पशु/मानव शरीरिक संरचना का विच्छेदन द्वारा सीखा जाता है ?
हिंदू कानून जिनकी देन है वह कौन थे ?
एलोरा के ‘कैलाश मन्दिर’ का निर्माण किसने करवाया था ?
बैटरियों में कौन-सा अम्ल संगृहीत (स्टोर) होता है ?
सूक्ष्म विद्युत.धारा का पता लगाने एवं मापन के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है ?
भारत का दागू, जियाचा तथा जीक्झू बाँधों को लेकर किस देश के साथ तनाव है ?
किस राज्य में रंगनाथित्तु पक्षी अभयारण्य स्थित है ?
1857 के बाद किसने, इलाहाबाद में एक दरबार में, ग्रेट ब्रिटेन संप्रभु द्वारा भारत सरकार के ग्रहण की घोषणा की थी ?
Managed Services By:
www.upscgk.com
Home
About us
Services
Terms
Team
Sitemap
Contact