|
Skip Navigation Links
Home
>
GK Post
Home
Hindi GK
UPSC GK
State GK
South India
Tamil
Telugu
Kannada
Malayalam
West India
Marathi
Gujarati
MP GK
Chhattisgarh
North India
RPSC
Haryana
UP GK
Uttarakhand
Himachal
Delhi
East India
Bihar
Jharkhand
Educational Quiz
College Quiz
A-O Level
Medical
Medical-PG
Engineering
GATE
MBA-BBA
Aptitude
IT Eng.
International
USA
UK
MCQ GK
Exam Quiz
old Exams
जीवनी
नौकरी
विशेष
search
Article
मध्यकाल और मध्यप्रदेश
16 Oct, 2015
Admin
हर्ष की मृत्यु के बाद सन् 648 में मध्यप्रदेश अनेक छोटे-बड़े राज्यों में बंट गया। मालवा में परमारों ने, विंध्य में चंदेलों ने और महाकौशल में कल्चुरियों की एक शाखा ने त्रिपुरा में शासन कायम किया। इस वंश के शासकों में कोमल्लदेव, युवराजदेव, कोमल्लदेव द्वितीय और गांगेयदेव ने दक्षिण कौशल तक अपनी सीमाएं बढ़ाई।
विदिशा कुछ समय तक राष्ट्रकूटों के अधीन रहा। इसके अवशेष ग्वालियर, धमनार, ग्यारसपुर आदि में पाए जाते हैं। कुछ काल तक कालयकुब्ज के गुर्जर-प्रतिहार वंश के नरेशों और दक्षिण के राष्ट्रकूटों ने भी मालवा के कुछ भागों पर शासन किया। ग्वालियर और आसपास के क्षेत्र महेंद्रपाल गड़वाल के अधीन थे। उस समय राष्ट्रकूट इंद्र तृतीय ने मालवा पर हमला कर अनूप व उज्जयिनी जीता था। दसवीं सदी के लगभग मालवा में परमारों, जो राष्ट्रकूटों की एक शाखा थी, ने एक स्वतंत्र राज्य स्थापित किया। इन्होंने धार को अपनी राजधानी बनाया। इस वंश में मुंज एवं भोज ने सर्वाधिक ख्याति अर्जित की। मुंज ने त्रिपुरा के कल्चुरियों, राजस्थान के चौहानों ,गुजरात और कर्नाटक के चालुक्यों से संघर्ष किया। मुंज संस्कृत का महान ज्ञाता एवं साहित्यकार था।
भोज ने अपने पूर्ववर्ती शासकों की नीति को जारी रखा। उसने कल्याणी के चालुक्यों से संघर्ष् में सफलता प्राप्त की। त्रिपुरा के कल्चुरि नरेश गांगेयदेव को भी परास्त किया। लाट, कोंकण, कन्नौज आदि स्थानों के शासकों से उसने युद्ध किया। चितौड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, भेलसा और भोपाल से गोदावरी तक का क्षेत्र उसकी सीमा में था। भोज ने अनेक ग्रंथों की रचना की थी। उन्होंने भोपाल के निकट भोजसागर एवं भोजपुर नगर की स्थापना की तथा वहाँ विशाल शिव मंदिर बनवाया जिसे मध्यभारत का सोमनाथ कहा गया है।
हर्ष की मृत्यु के बाद विंध्यप्रदेश में चंदेलों ने एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना की। इस वंश के प्रसिद्ध शासकों में रोहित, हर्ष, यशोवर्धन और धंग है। धंग ने महमूद गजनवी के आक्रमण के विरूद्ध अफगानिस्तान के शाही नरेश जयपाल को सैनिक सहायता दी थी। गण्ड दूसरा प्रतापी नरेश था। चंदेलों ने कान्यकुब्ज, अंग, कांची, एवं कल्युरियों से संघर्ष किया।
इस वंश का अंतिम नरेश परमादिदेव था। यह पृथ्वीराज चौहान का समकालीन था। फरिश्ता के अनुसार सन् 1202 में कालिंजर पर हमला कर ऐबक ने उसे जीता था। चंदेलों ने खजुराहों में विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण कराया।
सन् 1192 में तराइन की दूसरी लड़ाई में मुहम्मद गौरी ने चौहानों की सत्ता दिल्ली से उखाड़ फैंकी। उसने अपने सिपहसालार कुतुबुद्दीन एबन को दिल्ली का शासक नियुक्त किया। गौरी और ऐबक ने सन् 1196 में ग्वालियर के नरेश सुलक्षण पाल को हराया। उसने गौरी की प्रभुसत्ता स्वीकार कर ली। सन् 1200 में ऐबक ने पुन: ग्वालियर पर हमला किया। परिहारों ने ग्वालियर मुसलमानों को सौंप दिया। इल्तुतमिया ने सन् 1231-32 में ग्वालियर के मंगलदेव को हराकर विदिशा, उज्जैन, कालिंजर, चंदेरी आदि पर भी विजय प्राप्त की। उसने भेलसा और ग्वालियर में मुस्लिम गवर्नन नियुक्त किए। सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने मालवा के सभी प्रमुख स्थान जीते। एन-उल-मुल्कमुल्तानी को मालवा का सूबेदार बनाया गया।
मालवा तुगलकों के भी अधीन रहा। तुगलकों के पतन के बाद मालवा में स्वतंत्र सल्तनत की स्थापना दिलावर खाँ गौरी ने की। माण्डू के सुल्तानों में हुशंगशाह प्रसिद्ध हुआ। उसने होशंगाबाद नगर बसाया। मालवा के प्रसिद्ध खिलजी द्वितीय प्रमुख थे। पश्चिमी मध्यप्रदेश का एक बड़ा क्षेत्र इनके अधीन रहा।
ग्वालियर सन् 1479 में पुन: स्वतंत्र हो गया। दिल्ली सल्तनत के ये पतन के दिन थे। गढ़ा मंडला में गोंडों ने अपने राज्य की स्थापना की। उन्होंने जबलपुर एवं महाकौशल क्षेत्र अपने अधीन किए। गोंडों की शाखा ने गढ़कटंगा को अपनी राजधानी बनाई। मुस्लिम इतिहासकारों ने इनके राज्य का नाम गोंडवाना बताया है।
जादोराय इस वंश का संस्थापक था। इस वंश का दूसरा राजा संग्रामशाह था। इसके अधीन 52 गढ़ थे। जबलपुर, दमोह, सागर, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, नागपुर और बिलासपुर आदि क्षेत्र भी इसके अधीन थे। संग्रामशाह ने सन् 1480 से 1542 तक शासन किया। इसके बाद दलपतशाह शासक बना। इस वंश को सर्वाधिक कीर्ति रानी दुर्गावती के कारण मिली। अबुलफजल ने गोंडवाना राज्य की सीमा पूर्व में रतनपुर (झारखंड), पश्चिम में रायसेन, उत्तर में पन्ना और दक्षिण में दमन सूबे तक बताई है।
Reading Corner ( Ctrl + Mouse Click)
‘स्त्रियों की दशा में सुधार न होने तक विश्व के कल्याण का कोई मार्ग नहीं है।’ यह किसने कहा है ?
लोक चित्रकला ‘मधुबनी’ किस राज्य में लोकप्रिय है ?
जैन तीर्थंकर श्री महावीर जी का जन्म कहाँ हुआ था ?
भारत में गाँधी ने सत्याग्रह का पहला प्रयोग कहाँ किया ?
भारत का दागू, जियाचा तथा जीक्झू बाँधों को लेकर किस देश के साथ तनाव है ?
सुल्ताना रजिया बेगम किसकी बेटी थी ?
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में किसी भी प्रकार छुआछूत को असंवैधानिक घोषित किया गया है ?
महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण, अधिनियम किस सन् में पारित किया गया ?
सूचना का अधिकार किस वर्ष पास हुआ ?
जाली करेन्सी नोटों के विरुध्द कार्यवाही भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में की जाती है ?
पृथ्वी के तल से तुल्यकाली उपग्रह की ऊँचाई लगभग कितनी है ?
किस देश के साथ भारत ने राजनीतिक सम्बन्धों (मार्च, 2013) में कमी की है ?
राज्य सभा का अध्यक्ष कौन होता है ?
सियाचिन जाने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री कौन था ?
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह विवरण मिलता है कि महिलाओं को मातृत्व की स्थिति में मातृत्व लाभ प्रदान किया जाना चाहिए ?
कौनसी लोकसभा के कार्यकाल को संविधान में उल्लिखित साधारण पांच वर्ष के कार्यकाल से अधिक बढ़ा दिया गया था ?
चण्डीगढ़ का वास्तुविद् ले कोर्बुजिया किस देश का नागरिक था ?
नासा ने ग्रीनलैण्ड की बर्फ का अध्ययन करने के लिए एक रोबोट भेजा है। इसका नाम क्या है ?
प्रसिध्द खजुराहो मंदिर का निर्माण किसने किया था ?
फाह्यान किसके शासन काल के दौरान भारत आया था ?
‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया किसने किया था ?
पेनिसिलीन की खोज किसने की थी ?
उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे कम आयु में मुख्यमंत्री बनने वाला व्यक्ति कौन हैं ?
हमारी आकाशगंगा में तारों के बीच सूर्य के मार्ग को क्या नाम दिया गया है ?
अनुदेशों के उस सेट को क्या कहते हैं, जो बताता है कि कम्प्यूटर को क्या करना है ?
शिक्षा यानि ‘ऐजुकेशन’ शब्द की उत्पत्ति हुई किस भाषा से हुई है ?
वह विज्ञान जिसमें पशु/मानव शरीरिक संरचना का विच्छेदन द्वारा सीखा जाता है ?
मिस किम कैंपबेल किस देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री हैं ?
रतौंधी किस विटामिन की कमी का कारण है ?
प्रिंटर, कीबोर्ड और मोडम जैसी बाहरी डिवाइसें क्या कहलाती हैं ?
‘नूरजहां’ का मूल नाम क्या था ?
अंग्रेजों द्वारा कलकत्ता में निर्मित दुर्ग का नाम क्या है ?
अशोक के किस शिलालेख में उसकी कंलिंग विजय का वर्णन है ?
विश्व का सबसे गहरा गत्र्त ‘मेरियाना ट्रेंच’ किस महासागर में स्थित है ?
4 अक्टूबर किस दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
Managed Services By:
www.upscgk.com
Home
About us
Services
Terms
Team
Sitemap
Contact